बॉलीवुड फिल्मों में अगर एक्ट्रेस ना हो तो दर्शक जल्दी ही ऊब जाते हैं। क्योंकि फिल्म में एक्ट्रेस के जरिए एक लड़की की हर वो अदा देखने को मिलती हैं जिसके लिए लड़कियां जानी जाती हैं। फिल्म शोले का यह गाना तो सुना ही होगा 'कोई हसीना जब रूठ जाती है तो और भी हसीन हो जाती है', वाकई में लड़की का रूठना प्यार को बुलावा देता है। क्योंकि जब लड़की किसी से आहत होकर रोती है तो उनका लुक अलग ही हो जाता है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवु़ड की उन 5 एक्ट्रेस की जो रोते हुए भी बहुत हसीन लगती हैं...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की पद्मावती एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। बता दें कि 14 और 15 नवंबर को दीपिका ने अपने को-स्टार और बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणवीर सिंह संग सात फेरे ले लिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि दीपिका का फिल्मी करियर बेहद शानदार चल रहा है। ऐसे में कई फिल्मों में दिल टूट जाने वाले सीन में भी उन्होंने रोकर गजब ही ढा दिया है। देखिए ये जवानी है दिवानी का एक सीन...
बॉलीवुड में फिल्म आशिकी 2 से तहलका मचा देने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म में बहुत ही जबरदस्त काम किया है। फिल्म में वह कई सीन्स में रोती हुईं दिखाई दी हैं जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और किसी का भी दिल उनके आंसुओं पर आसानी से पिघल जाएगा।
इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का भी नाम आता है। कटरीना को कई फिल्मों में रोते हुए देखा गया है। लेकिन यहां बात करेंगे फिल्म जब तक है जान की जिसमें वह शाहरुख खान के लिए रोती और तड़पती हुई देखी गई हैं। लेकिन मानना पड़ेगा कटरीना भी रोते हुए बहुत क्यूट लगती हैं।
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का तो रुतबा ही अलग है। आज दुनिया में बहुत कम लोग हैं जो उन्हें नहीं जानते होंगे। उनकी गजब की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। फिल्मी करियर भी उनका बेहद शानदार रहा है। शादी के बाद भी बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस वह काम कर रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि एश्वर्या राय भी रोती हुईं इतनी प्यारी लगती हैं देखकर किसी का भी दिल पिगल जाएगा।