सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘किक’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से सलमान खान को बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल हुआ क्योंकि फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आज इस फिल्म को 4 साल पूरे हो गए हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
साजिद नाडियाडवाला ने 2014 में ‘किक’ फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
सलमान खान किक के लिए पहली पसंद नहीं थे। पहले ये फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान को ऑफर हुई थी लेकिन डेट्स की कमी के कारण उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
किक ने सलमान खान को बॉलीवुड में एक नई ऊचाई दी। किक सलमान की पहली फिल्म थी जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
दिव्या भारती का पॉपुलर गाना सात समुंदर पार के राइट्स साजिद नाडियावाला ने 1.5 करोड़ में सारेगामा से इसी फिल्म के लिए खरीदे थे ताकि वो अपनी पहली पत्नी दिव्या भारती को ट्रिव्यूट दे सकें और उन्होंने दिया भी।