‘दयावान’ की चर्चा फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना पर फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर खूब होती है। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म "दयावान" की रिलीज को आज 33 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म विनोद खन्ना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। ये वो वक्त था जब विनोद खन्ना अमेरिका से ओशो का आश्रम छोड़कर लौट आए थे और अच्छे रोल की तलाश में थे। फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। ‘दयावान’ में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई। सिनेमैटोग्राफर कमल बोस ने भी फिल्म में कमाल का कैमरा वर्क दिखाया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा मुनाफा कमाया लेकिन ये फिल्म फिरोज खान की बाकी फिल्मों से कमजोर रही। तो चलिए इस खास मौके पर आपको इस फिल्म के जुड़े कुछ रोचक किस्से बताते हैं।
Dayavan: बंद कमरे में शूट हुआ था विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का किसिंग सीन, इंटीमेट सीन के बाद हुआ अफसोस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन