हिंदी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा श्रीदेवी की फिल्म चांदनी को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। 1989 को रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'चांदनी', श्रीदेवी के लिए उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई थी। फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर नजर आए थे। शायद आपको ये बात मालूम न हो लेकिन इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर पहली पसंद नहीं थे।
फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने श्रीदेवी स्टारर ‘चांदनी’ में ऋषि कपूर का रोल पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन अनिल कपूर ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था- 'मुझे चांदनी के लिए मना करना पड़ा, क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था। अनिल कपूर ने आगे कहा- 'मैं पूरी फिल्म के दौरान व्हीलचेयर पर बैठने के मूड में बिल्कुल भी नहीं था।'
अनिल कपूर ने आगे बताया उस दौरान मेरा एक्सीडेंट हुआ था और मैं बिस्तर पर था। ढाई महीने तक मैं अपने पैर को ठीक कर रहा था। वो मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था। मैं जिंदगी में तेज भाग रहा था, लेकिन कहीं नहीं जा रहा था। मैं बस फिल्में करना चाहता था। एक के बाद एक फिल्में किए जा रहा था, लेकिन एक्सीडेंट के बाद मेरा काम के प्रति नजरिया बदला और मैं ध्यान से फिल्में चुनने लगा था। खैर अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको अच्छी तरह से याद होगा कि चांदनी के सेकेंड हाफ में नायक यानी की ऋषि कपूर एक्सीडेंड के बाद पैरलाइज्ड हो जाते हैं। अब 3 महीने से बेड रेस्ट पर अनिल कपूर ऐसा किरदार करना तो बिल्कुल पसंद नहीं करते लिहाजा उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
4 of 5
chandni
- फोटो : social media
फिल्म में सफेद लिबास में ढली 'चांदनी' जो अपने मंगेतर के ठुकराए जाने से दुखी तो है पर किसी और के साथ दोबारा जिंदगी शुरू करने से हिचकिचाती नहीं भले ही वो कोशिश नाकाम रही हो। श्रीदेवी को सफेद साड़ी में देख लड़कियां उन्हें कॉपी करने लगी थीं। उस वक्त आलम ये था कि सिफॉन की साड़ी पहने आप हर दूसरी औरत को देख सकते थे।
5 of 5
चांदनी
- फोटो : social media
शिव-हरि के म्यूजिक से सजी इस फिल्म में श्रीदेवी के डांस ने भी चार चांद लगाए, फिर चाहे वो चांदनी का इंस्ट्रूमेंटल सॉन्ग हो या फिर मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां। श्रीदेवी की ये फिल्म गवाही देती है इस बात की कि आज 30 साल के बाद भी 'चांदनी' की चमक फीकी नहीं पड़ी है। 54 वर्ष की श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी। फिल्म 'चांदनी' में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था।