2016 में बॉलीवुड का फिल्मी सफर अपने इंटरवेल तक पहुँच गया है। इस दौरान कई तरह की फिल्में आयी हैं जिनमें बायोपिक, महान कृतियों और सीजीऑय फिल्में प्रमुख हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर मुख्य भूमिकाओं वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को ही पूरी फिल्म का श्रेय दिया गया।
लेकिन यदि गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए तो हम पाएंगे कि इन फिल्मो में चरित्र भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने न केवल अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया बल्कि दर्शकों से भी भरपूर सराहना और तारीफें बटोरी हैं। तो आइये नजर डालते हैं वर्ष 2016 के फर्स्ट हाफ में रिलीज हुई उन फिल्मो के किरदारों पर, जिनका रोल इन फिल्मों में लंबा तो नहीं था लेकिन वो दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी छाप छोड़ गए...
2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार
रत्ना पाठक : कपूर एंड संस- साराभाई वर्सेज साराभाई की अपनी माया ने फिल्म 'कपूर एंड संस' में सिद्धार्थ और फवाद की माँ की भूमिका निभायी है।अनिश्चिताओं से भरी हाउसवाइफ की भूमिका में उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को एक अलग ही मुकाम दिया है।
2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार
ऋचा चड्डा : सरबजीत- जब एक तरफ फिल्म 'सरबजीत' के मुख्य किरदारों के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही थी वहीँ दूसरी तरफ ऋचा ने सरबजीत की पत्नी (सुखप्रीत कौर) की ऐसी सशक्त और यादगार भूमिका निभायी कि क्रिटिक्स और मीडिया भी उनकी तारीफ किये बिना न रह सके।फिल्म में उनका एक लंबा सीन ऐसा था जिसमें खो कर दर्शक बार-बार यह चाह रहे थे कि ऋचा उनके साथ पर्दे पर लगातार बनी रहें।
2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार
श्रिया पिलगाओंकार : फैन- फिल्म 'फैन' से अपना डेब्यू करने वाली बहुमुखी प्रतिभा श्रिया ने इस फिल्म में गौरव की प्रेमिका के रूप में अपनी योग्यता को खुलकर प्रदर्शित किया। हालांकि फिल्म में उनकी भूमिका लंबी नहीं थी लेकिन इस छोटी सी भूमिका में ही उन्होंने शानदार परफॉरमैन्स दी है।
2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार
विकी कौशल : रमन राघव 2.0 - 'मसान' फिल्म से खूबसूरत और डीसेंट लड़के की इमेज रखने वाले कलाकार विकी कौशल ने जो धुरंधर भूमिका 'रमन राघव 2.0' में निभायी है वो आने वाले समय तक याद रखी जायेगी।
इस फिल्म के बेहद मुश्किल किरदार(राघव) को अपने अभिनय के गहरे रंगों से सजाने वाले विकी को भले ही फिल्म का क्रेडिट कम मिला हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनका काम बेहद लाजवाब है।