रियलिटी शो 'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा कई और संगठन इस शो पर प्रतिबंध लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग की वजह 'बिग बॉस 13' का बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विरोध अब सलमान खान के घर तक पहुंच गया है।
{"_id":"5da1d2878ebc3e93bd10a38c","slug":"20-people-arrested-outside-of-salman-khan-house-over-bigg-boss-13-bed-friends-forever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13: सलमान के घर के बाहर करणी सेना का प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 13: सलमान के घर के बाहर करणी सेना का प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार
Sat, 12 Oct 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss, Salman Khan
- फोटो : social media
Bigg Boss 13 शहनाज और सिद्धार्थ डे
- फोटो : सोशल मीडिया
DNA की खबर की मानें तो सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विरोध को देखते हुए सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद ये मामला गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।
Boycott Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
वहीं 'बिग बॉस 13' को लेकर देशभर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि सलमान खान का पुतला भी फूंका जा चुका है। दरअसल, 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है। यहां तक कि अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे।
ये भी पढ़ें- दिल की बीमारी जानने के बावजूद किशोर कुमार ने की थी मधुबाला से शादी, फिर छोड़ दिया अकेला
ये भी पढ़ें- दिल की बीमारी जानने के बावजूद किशोर कुमार ने की थी मधुबाला से शादी, फिर छोड़ दिया अकेला
विज्ञापन
Bigg Boss 13 and Prakash Javadekar
- फोटो : twitter
इसी मामले में गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को खत भी लिखा था। इस खत में उन्होंने अपील की थी कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Bosss 13) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। इस मामले पर सूचना मंत्रालय की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- 'सूत्रों की मानें तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खिलाफ मिली शिकायत पर ध्यान दे रहा है।'