अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का दर्शकों बेसब्री से इंतजार है । लंबे समय से इसकी रिलीज डेट टल रही है । लेकिन आज इन दोनों स्टार्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है । 2.0 का टीजर रिलीज कर दिया गया है ।
2.0 का टीजर 3D में किया गया रिलीज, विलेन बन रजनीकांत पर भारी पड़ गए अक्षय कुमार
ये टीजर 3D फॉर्मेट में है । टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना है । जो दर्शकों को रोमांचित कर सकता है । टीजर रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । यह फिल्म रजनीकांत की 'रोबोट' का सीक्वल है ।
On the auspicious occasion of #GaneshChaturthi, doing Shree Ganesh of India’s Grandest Film: #2Point0 ! Here’s a glimpse of the biggest rivalry, Good or Evil...Who decides? #2Point0Teaser - https://t.co/dXniPzPlAt@2Point0Movie @DharmaMovies
इस बार फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी । इस फिल्म की खासियत इसके वीएफएक्स हैं। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है।
टीजर ही बता रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि 2.0 साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है।
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं । फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे । इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था । लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया । फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है । जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा है ।