बॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता हैं। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है। लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
1990 में फिल्म बागी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस नगमा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी उम्र 44 साल है और वह बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
फिल्म विजयपथ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस तबू की उम्र 46 साल है और अभी तक शादी का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि फिल्मी दुनिया में यह अब तक 20 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। खास बात यह है कि इनकी पहली फिल्म विजयपथ (1994) में उनके साथ अजय देवगन थे और हाल ही में आई फिल्म गोलमाल अगेन में भी अजय के साथ नजर आई हैं।
मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है। लेकिन सुष्मिता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया है जिनमें बीवी नंबर वन, मैं हू ना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मे शामिल हैं। बता दें कि 42 वर्षीय सुष्मिता का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था।
फिल्म कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अभी तक कुंवारी हैं और आए दिन अपने फोटोज को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। 42 साल की अमीषा अब भी फिल्मों में काम करने की आशा रखती हैं।