बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्म डायरेक्टर्स हैं जिन्हें अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 10 पॉपुलर डायरेक्टर्स की जिनकी पत्नियों के प्रोफेशन सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
रोहित और माया
बॉलीवुड के एक्शन फिल्म के मास्टरमैन डायरेक्टर रोहित शेट्टी से तो हर कोई वाकिफ है और शायद आपने उनकी गोलमाल, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्प्रेस जैसी हिट फिल्में देखी ही होंगी। बात करें उनकी पत्नी की तो उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी की थी जो कि एक बैंकर हैं। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। लेकिन रोहित की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर हैं।
राज कुमार हिरानी और मंजीत लांबा
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' के डायरेक्टर राज कुमार हिरानी की फिल्म का तो हर कोई फैन है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके शामिल हैं। बता दें कि हिरानी ने मनजीत लांबा से शादी की है जो कि एयर इंडिया में एक पायलट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
कबीर खान और मिनी माथुर
इस कड़ी में फिल्म 'एक था टाइगर' और सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के डायरेक्टर कबीर खान का भी नाम आता है। कबीर ने पॉपुलर टीवी होस्ट मिनी माथुर से शादी की है। मिनी ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन ऑयडल के चार सीजन को खुद संभाला था। इससे पहले वह फेमस टीवी चैनल एमटीवी पर कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं।
अनुराग बासु और तानी
फिल्म 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बासु ने तानी से शादी की है जो कि एक मल्टीमीडिया और एडवर्टाइजिंग फील्ड में हैं। अनुराग की तानी से मुलाकात गुवाहटी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान हुई थी। उस समय तानी अनुराग की बॉस हुआ करती थी। लेकिन मानो या ना मानो दोनों की लव स्टोरी एक डिनर टेबल पर हुई थी।