फिल्म इंडस्ट्री में हर साल नये एक्टर आतें हैं लेकिन इन एकटर्स में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी एक्टिंग के दम से अपना सिक्का जमा लेते हैं और कुछ फ्लॉप होकर घर बैठ जाते हैं या फिर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल से अपना गुजारा चलाते हैं। लेकिन ये 10 एक्टर्स हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही बड़े फ्लॉप साबित हुए..आइए जानते है
आफताब शिवदसानी
हैंडसमनेस में एक-से-एक एक्टर को मात देने वाले एक्टर आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर और फुटपाथ में भी वह नजर आए। लेकिन इनकी कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई। इसके बाद वह अपने 30 साल के फिल्मी करियर में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए।
दीनो मोरिया
1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2000 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। दीनो आखिरी बार 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में एक छोटे से रोल में नजर आए थे।
विवेक ऑबराय
साल 2000 में फिल्म कंपनी से अपनी छाप छोड़ने वाल हैंडसम एक्टर विवेक ऑबरॉय भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। हालांकि, विवेक ने दम, ओमकारा, मस्ती जैसी हिट फिल्में दी लेकिन उनको कभी एक सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखा गया।
अर्जुन रामपाल
मॉडलर और बेहद हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल को भी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा जा रहा है। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई मल्टीस्टारर फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म दिवानापन में बतौर एक्टर देखा गया। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स पर पिट गई। अर्जुन एक्ट्रेस एश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद अर्जुन ने हैंडसम होने के बावजूद फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। भले ही अर्जुन ने फिल्मों में लंबा सफर तय किया हो लेकिन स्टारडम वाला मुकाम उन्हें हासिल नहीं हो पाया।