बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए हम सभी का भरपूर मनोरंजन करते हैं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान इन स्टार्स को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, जिनमें से कुछ बॉलीवुड स्टार्स तो कई बार फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से जख्मी भी हो जाते हैं। नौबत तो यहां तक आ जाती है कि फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिन्हें फिल्मों की शूंटिग के दौरान चोट का दर्द सेहन करना पड़ा।
2 of 7
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जान्हवी की यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की कास्टिंग निर्देशक पंचमी घावरी ने बताया कि जान्हवी ने इस फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी और इस बीच वो दो बार चोटिल भी हुई थीं, जिसकी वजह से शूटिंग को टालना भी पड़ा था।
3 of 7
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल को आगामी फिल्म 'छावा' के सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त बाएं हाथ में चोट लगी थी। उनकी चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें प्लास्टर चढ़वाना पड़ा था। एक्टर की हालत देखकर उनके फैंस भी बेहद परेशान हो गए थे। फिलहाल विक्की अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। 'छावा' एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
4 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को कई बार चोट लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार उन्हें कंधे पर चोट आई थी और फिर उनके लेफ्ट पैर में लिगामेंट इंजरी हो गई थी। चोट लगने की वजह से कुछ दिन आलिया को स्टिक के सहारे चलना पड़ा था।
5 of 7
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के शूट के दौरान रणवीर सिंह जख्मी हुए थे। रणवीर के कंधे की हड्डी डिसलोकेट हो गई थी। इसके लिए उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।