बॉलीवुड स्टार्स अपने अभिनय के अलावा फैशन और स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। वे अपनी छोटी-छोटी आदतों की वजह से भी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन सितारों के फैंस को उनके बारे में हर बात जाननी होती है। तो चलिए आज आपको आपके पसंदीदा सितारों की उन आदतों के बारे में बताते हैं जिन्हें शायद कम लोग ही जानते होंगे। लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल हैं ---
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी इस अतरंगी लिस्ट में शामिल है। सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन कई बार दो घड़ियां पहन लेते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अभिनेता इस बात खुलासा करते हुए कहा था कि वे ऐसा तब करते हैं जब उनके बच्चे शूटिंग के लिए किसी और देश में गए रहते हैं। ताकि वे उस देश के समय से अपने यहां के समय को मिला सकें।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान भी ऐसी ही एक अजीबोगरीब आदत के शिकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें जूते उतारना पसंद नहीं है। वे कई बार जूते पहनकर ही सो जाते हैं। इसके अलावा उनके बार एक और बात मशहूर है कि वे गैजेट्स और वीडियो गेम के दीवाने हैं। इस वजह से उन्होंने अपने घर के एक पूरे एरिया को गेम जोन में बदलकर रख दिया है।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में करीना कपूर का भी नाम शामिल है। करीना कपूर अपनी एक आदत की वजह से काफी परेशान रहती हैं। सूत्रों की मानें तो 'जब वी मेट' स्टार अपने नाखून को अक्सर चबा जाती हैं।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मिस्टर और मिसेज माही' स्टार जान्हवी कपूर ने पिछले दिनों अपनी एक आदत के बारे में बताती नजर आईं। अभिनेत्री ने बताया कि जब वे सफर करती हैं तब वे अपने लिए एक तकिया साथ में लेकर चलती हैं। वहीं कई बार वे तकिया ले जाना भूल जाती हैं और ऐसे में वे जिस होटल में ठहरी रहती हैं वहां से तकिया उठा लाती हैं। हालांकि अभिनेत्री ने आगे जोड़ा कि वे होटल को इस बात की जानकारी भी दे देती हैं।