हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हुए है, जो अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गए। अपनी अदाकारी से इन सितारों ने दर्शकों के दिल खास जगह बनाई और शोहरत की बुलंदियों को छुआ। इन स्टार्स ने एक के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ समय बाद ये गुमनामी के शिकार हो गए। चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिनको फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन एक्टर्स को रातोंरात मिली शोहरत, फिर हो गए गुमनामी के शिकार
इस लिस्ट में पहला नाम 'परवीन बाबी' का है। 70 के दशक में परवीन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और देखते ही देखते शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गई। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाएं, जिनमें 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'शान' और 'कालिया' जैसी फिल्में मुख्य रूप से शामिल हैं। परवीन प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन में भी नजर आईं, लेकिन कुछ समय बाद वे गुमनामी की शिकार हो गईं। जिंदगी के आखिरी वक्त में परवीन के साथ कोई नहीं था और वे अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थी।
अभिनेत्री मंदाकिनी ने साल 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' से अपना डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना लिया। इस फिल्म के जरिए मंदाकिनी रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी को हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। ऐसा कहा जाता है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया था, जिसके बाद निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने से डरने लगे और उनका करियर ढलान पर चला गया।