बॉलीवुड सितारों फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर इन सितारों का इंडस्ट्री के अन्य सितारों के साथ मदभेद चलता रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सितारे ऐसे भी है, जो अपने साथ काम करने वाले लोगों ही नहीं, बल्कि खुद के परिवार से भी लड़ चुके हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिनका अपने परिवार के सदस्य के साथ मनमुटाव रहा है, किसी का अपने पिता के साथ तो कोई अपने भाई को लेकर विवादों में रहा। ऐसे में चलिए आज आपको हम बताते हैं, उन सितारों के बारे में, जो अपने ही परिवार के सदस्य के साथ पंगा ले चुके हैं।
Celebs: इन सितारों का अपने ही परिवार के साथ रहा 36 का आंकड़ा, किसी की पिता से हुई बहस तो कोई भाई से भिड़ा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इस लिस्ट में पहला नाम मल्टी टैलेंटेड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का है। नवाज अपने पारिवारिक मनमुटाव को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन एक्टर की पत्नी आलिया ने उन पर यौन शोषण और घरेलु हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और नवाज की खूब फजीहत हुई। इतना ही नहीं नवाज के भाई शमास नवाब सिद्दीकी भी उन पर पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके हैं। नवाब ने कहा था कि नवाजुद्दीन ने अपने भाइयों का करियर नहीं बनने दिया।
प्रतीक बब्बर
एक्टर प्रतीक बब्बर अपने ही पिता राज बब्बर से अच्छे रिश्ते ना होने की खबरों को लेकर लाइमलाइट में रहे थे। प्रतीक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पिता राज ना तो उनसे मिलते थे और ना ही कभी उनका हालचाल लेते थे। ऐसे में एक्टर का बचपन बिना पिता के प्यार के बीता। इतना ही नहीं प्रतीक ने तो अपना सरनेम तक हटाने की ठान ली थी, लेकिन वक्त के साथ सबकुछ सही गया।
कंगना रणौत आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हालांकि, एक्ट्रेस यह खुलासा कर चुकी हैं कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में आने की ठानी थी तो उनके पिता इसके सख्त खिलाफ थे। बावजूद इसके भी कंगना ने बी-टाउन का रुख किया। उस वक्त उनके अपने पिता से रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। हालांकि, अब कंगना का स्टारडम देखकर उनके पिता बेहद खुश हैं।
अमीषा पटेल
इस लिस्ट में अमीषा पटेल का भी नाम शामिल है। अमीषा ने वर्ष 2004 में अपने ही परिवार पर पैसों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं इसकी खातिर एक्ट्रेस अपने परिजनों को कोर्ट तक ले गई थीं। हालांकि, समय के साथ यह पारिवारिक मसला सुलझ गया और एक्ट्रेस ने इसे लेकर आगे कुछ नहीं कहा।