बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाएं हैं। कुछ ने रोमांस किया, तो वहीं कुछ हसीनाओं ने एक्शन सीन भी किए हैं। आज उन्हीं अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं, जिन्में से कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्मों और वेब सीरीज में एक्शन किया है, तो कुछ अभी आने वाली फिल्मों में एक्शन करती नजर आएंगी।
2 of 7
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान की फिल्म 'क्रू' इस साल रिलीज हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस साल उनकी दूसरी फिल्म 'सिंघम अगेन' आने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में करीना और दीपिका दोनों ही धांसू एक्शन करती नजर आएंगी।
3 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में प्रियंका जमकर एक्शन करती नजर आएंगी। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी और बताया था कि इस फिल्म में एक्शन सीन करते वक्त उन्हें कितनी खरोंच लगी हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका किसी फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। इससे पहले भी प्रियंका ने वेब सीरीज 'सिटाडेल' में जमकर एक्शन किया था।
4 of 7
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी रुपांतरण में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की जोड़ी तहलका मचाती नजर आएगी। इस सीरीज में सामंथा जमकर एक्शन करती नजर आएंगी। वैसे पहले कई फिल्मों में सामंथा एक्शन करती नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'यशोदा' में सामंथा ने जमकर एक्शन किया था।
5 of 7
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
दिशा पाटनी अपने गलैमरस अंदाज के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा 27 जून को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में रॉक्सी के किरदार में धमाकेदार एक्शन करती नजर आईं। दिशा वैसे भी कई फिल्मों में एक्शन का तड़का लगा चुकी हैं। दिशा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बीटीएस वीडियो साझा किया था, जिसमें वह गुंडों की पिटाई करती हुई दिखाई दीं।