बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने काफी दिनों से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है और वह लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'आई हेट लव स्टोरीज', 'मेरी ब्रदर की दुल्हन', 'डेल्ही बेली' ने काफी चर्चा बटोरी थीं। अपने अभिनय से दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब खबर आ रही है कि इमरान एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक करने वाले हैं।
2 of 4
इमरान खान
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक एक दूसरे से अलग हो गए हैं, जो इमरान के फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा। दोनों का रिश्ता काफी समय से खराब चल रहा था और कपल के बीच खटपट की खबरें जोर पकड़ रही थीं, लेकिन एक्टर ने इन सारी बातों को खारिज कर दिया था। अब जब दोनों का तलाक हो गया है तो जानकारी मिली है कि इमरान दो साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे।
Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता
3 of 4
इमरान खान
- फोटो : social media
अब खबर आ रही है कि इमरान खान 20 सितंबर को निर्देशक के रूप में इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही इमरान की तरफ से ही इस खबर की पुष्टि हुई है। अब फैंस यह खबर सुनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि इमरान कब फिल्मों में वापसी करेंगे।
Kuttey: मलाइका ने किया अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का रिव्यू! एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की शॉर्ट फिल्म ‘मिशन मार्स: कीप वॉकिंग इंडिया’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में प्रकाश बेलवाडी, अभिषेक साहा और सोनाली सचदेव ने अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि इंडस्ट्री में इमरान की वापसी होती है या नहीं।