हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड कभी पति-पत्नी हुआ करते थे, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। सुनवाई के दौरान हर्ड के वकील ने जॉनी डेप पर गंभीर आरोप लगाए। इसके मुताबिक, डेप ने हर्ड का बुरी तरह से यौन उत्पीड़न किया। आज ही के दिन इन दोनों के रिश्ते ने दम तोड़ दिया और इनके रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए थें। हालांकि, तलाक के बाद दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ और एंबर हर्ड ने सार्वजनिक तौर पर डेप के खिलाफ कई आरोप लगाए। इसके बाद डेप ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का सार्वजनिक मानहानि का मुकदमा किया।
2 of 4
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
साल 2009 में जॉनी डेप और एंबर हर्ड की पहली मुलाकात "द रम डायरी" फिल्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में जॉनी डेप ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जिसे शेनॉल्ट नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। शेनाल्ट की भूमिका एंबर हर्ड ने की थी। 2011-2012 जॉनी डेप इस समय तक वैनिसा पैराडिस के साथ रिलेशनशिप में थे, जिनसे उन्हें एक बेटा और बेटी है। वहीं एंबर हर्ड उस वक्त अमेरिकन फोटोग्रामफर टास्या वैन री के साथ रिलेशनशिप में थी। साल 2011-12 के दौरान दोनों अपने पार्टनर से अलग हो गए और एक दूसरे को डेट करने लगे।
3 of 4
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
साल 2014 में दोनों के इंगेजमेंट की खबरें आईं और कुछ समय बाद जॉनी डेप ने खुद एक इंटरव्यू में इसे कबूल किया। 2015 दोनों ने साल 2015 में लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी है। बाद में जॉनी डेप ने बहमास स्थित अपने प्राइवेट आईलैंड पर अपने दोस्तों और परिवार के करीबी सदस्यों को भव्य पार्टी दी थी।
4 of 4
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
आपको बता दें कि शादी के अगले साल ही दोनों के बीच लड़ाई की खबरें आने लगीं। मई 2016 में एंबर हर्ड चेहरे पर चोट के साथ अचानक कोर्ट पहुंचीं और उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह डेप को उनसे दूर रहने का आदेश दे। एंबर ने दावा किया कि जॉनी डेप ने उनके साथ मारपीट और शारीरिक दुर्व्यहार किया। उन्होंने बताया कि डेप ने गुस्से में उनके चेहरे पर फोन फेंका, जिससे उनके चेहरे पर निशान पड़ा गया। 2017 में दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई और आधिकारिक रूप से उनकी शादी खत्म हुई।