Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss 17: Abhishek Kumar Proposed Ayesha Khan in This Video Hug her On Mannara Chopra Song Saanware
{"_id":"65cda573f69556637e03d675","slug":"bigg-boss-17-abhishek-kumar-proposed-ayesha-khan-in-this-video-hug-her-on-mannara-chopra-song-saanware-2024-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज? दोनों का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज? दोनों का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिषेक और मन्नारा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। अब अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने आयशा खान के साथ अपने गाने पर रोमांटिक पलों को कैद किया है। फैंस को आयशा के साथ अभिनेता का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
2 of 5
अभिषेक कुमार और आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक कुमार ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह आयशा के साथ 'सांवरे' गाने पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं, अभिषेक इस वीडियो में आयशा खान को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। आयशा और अभिषेक इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे हैं। अभिषेक वीडियो में काले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं आयशा नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अभिनेता ने वीडियो साझा कर लिखा, 'कैसी लगी सरप्राइज वीडियो?' हालांकि बाद में उन्होंने कैप्शन को एडिट करके 'सांवरे' लिख दिया। फैंस को वीडियो में अभिषेक कुमार और आयशा खान की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। इनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लग रही है। वहीं, कई फैंस कमेंट कर ये भी बोल रहे हैं कि उन्हें अभिषेक से ये उम्मीद नहीं थी। इसके अलावा कई फैंस अभिषेक कुमार की तारीफ कर रहे हैं।
अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' वैलेंटाइन डे के मौके पर 12 फरवरी को रिलीज किया गया है। गाने में मन्नारा और अभिषेक बाइक पर घूमते हुए, रोमांटिक पलों को साझा करते हुए और फिर कोर्ट में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिर उनका रिश्ता एक दुखद मोड़ पर आ जाता है। अखिल सचदेवा ने इस खूबसूरत गाने को गाया है और राजन बीर ने इसे निर्देशित किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और आयशा खान पहली बार बिग बॉस 17 के घर में मिले थे। अभिषेक और मन्नारा शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा थे, वहीं आयशा खान ने बाद में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में प्रवेश किया था। बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है। 28 जनवरी, 2024 को शो का फिनाले था। बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी बने। वहीं, अभिषेक शो के फर्स्ट रनर-अप रहे और मन्नारा थर्ड रनर-अप रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।