बिग बॉस 16 अब खत्म हो चुका है। इस शो के विनर एमसी स्टैन बन चुके हैं। शो के फैंस इस बार के विनर को लेकर लगातार कयास लगा रहे थे। कोई प्रियंका चाहर चौधरी को विनर बनता देखना चाहता था। कोई शिव ठाकरे को जीतता देखना चाहता था। हालांकि, इस सभी कयासों को खत्म करते हुए एमसी स्टैन ने ‘बिग बॉस 16’ का ताज हासिल किया। विनर बनने के बाद अब एमसी स्टैन ने कहा कि वह अर्चना गौतम से दोस्ती कभी नहीं रखेंगे।
Bigg Boss 16: शो खत्म होने के बाद एमसी स्टैन का बड़ा खुलासा, अर्चना गौतम को फेक बताकर कहा- नहीं रखेंगे दोस्ती
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘बिग बॉस’ में अपने अनुभव के बारे में बात करते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि वह शो के बाद किन कंटेस्टेंट के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं। इस पर स्टैन ने अर्चना का नाम लेते हुए कहा कि वह शो के बाद उनसे किसी भी तरह की दोस्ती नहीं रखना चाहते हैं।
दुखद: गुरु दत्त की बहन दिग्गज पेंटर ललिता लाजमी का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, फैंस में शोक की लहर
एमसी स्टैन ने कहा, ‘इस बेहद खास जीत के लिए मैं सबका बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, तब मुझे बहुत ही अजीब लगा। मुझे यह भी नहीं पता था कि घर में गेम कैसे खेलना है। घर में सबको पता था कि उन्हें गेम कैसे खेलना है सिवाय मेरे। आगे स्टैन से पूछा गया कि वह शो के बाद किसके साथ दोस्ती रखना चाहते हैं। इसपर स्टैन ने कहा कि वह मंडली के साथ अपनी दोस्ती बरकरार रखेंगे। वह शो में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और साजिद खान के बेहद करीब रहे।
एमसी स्टैन ने अर्चना के बारे में कहा कि वह बहुत चालू लड़की है भाई। बहुत किर-किर करती है। उसके तो 16 चेहरे हैं भाई। हर पांच मिनट में फ्लिप होती है। वह सिरदर्द है। हर समय बकवास करती है। वह दोतरफा गेम खेलती है और हर पांच मिनट में अपनी बात से पलट जाती है। अर्चना सिर्फ फुटेज हासिल करने के लिए उसके साथ लड़ रही थी।
Filmy Wrap: कंगना पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी और नई फिल्म की तैयारी में जुटे शाहिद, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
बता दें कि बिग बॉस 16 फिनाले से पहले उसके सभी फाइनलिस्ट ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। शो की शुरुआत से कंटेस्टेंट्स को लेकर शुरू हुआ यह ट्रेंड फिनाले की रात मिलियंस में पहुंच गया। ट्विट्स में सबसे आगे एमसी स्टैन रहे।