फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss 13: अधूरी रह गई अबु मलिक की इच्छा, बताया ये तीन कंटेंस्टेंट जाएंगे फाइनल में

Wed, 23 Oct 2019 07:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after eviction Abu Malik told who will be final contestants
Abu Malik - फोटो : twitter

बिग बॉस के सीजन 13 में इस बार अबु मलिक के घर से बाहर होने का फैसला हैरान करने वाला नहीं था। सभी पहले से जानते थे कि उनका जाना तय है। हालांकि दो की जगह जब सलमान ने केवल अबु मलिक के बेघर होने की बात कही तो ये फैसला जरूर चौंकाने वाला था। बाहर आते ही अबु मलिक ने अपनी इच्छा के बारे में बताया, जो उनके बाहर आने से अधूरी रह गई। साथ ही, ये भी बताया कि वे तीन कंटेस्टेंट कौन से हैं, जो फाइनल में उतरेंगे।

Bigg Boss 13 after eviction Abu Malik told who will be final contestants
अबु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

स्पॉट ब्वॉय से इंटरव्यू में अबु मलिक से अबु ने बताया कि बिग बॉस के घर में उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई। उनकी इच्छा थी कि शो के पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की कर पाएं, लेकिन तीन सप्ताह रहने के बाद वे बाहर हो गए। जब अबु से पूछा गया कि बिग बॉस 13 के किस कंटेस्टेंट को शो के अंत तक रहने के काबिल मानते हैं? तो अबु ने बताया- सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और शहनाज अच्छा खेल रहे हैं। ये तीनों जरूर आगे तक जाएंगे।

Bigg Boss 13 after eviction Abu Malik told who will be final contestants
Asim and Abu Malik - फोटो : twitter

अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। अबु मलिक ने कहा- 'सिद्धार्थ लोगों के बारे में थोड़ा सा जानते थे। वह हमेशा कहते थे कि रश्मि के आंसू नकली हैं। बाद में मैंने पारस के मुंह से सुना कि जहां भी जाओ थोड़ा सा रो दे। तो अबु मलिक तो पहले ही पिघल जाएगा। सिद्धार्थ हमेशा कहता था कि तुम ये मत कहो कि मुझे एविक्ट कर दो। वो मना करता गया और मैं इस शब्द का इस्तेमाल करता गया। अब देखो मैं बाहर हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after eviction Abu Malik told who will be final contestants
Abu Malik - फोटो : twitter

घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- 'सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।'  सिद्धार्थ के रश्मि के टच करने पर बोले 'वह ऐसा इंसान नहीं है। वह झगड़ा करते हुए करीब आ जाते है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 after eviction Abu Malik told who will be final contestants
अबु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ में इतना है कि वह झगड़ा करते हुए करीब आ जाते है। मुझे नहीं लगता उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया होगा, अगर हाथ लगा भी है तो।' शहनाज के सवाल पर अबु ने कहा- 'वो बन कर बात करती हैं। जितना भोली बन रही हैं वो सब बकवास है। उसे मजा आ रहा है, लोगों को और सलमान को भी।' अबु से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस को पता है कि बाहर किसको कितना दिखाना है और फिर संचालक बनाकर टास्क में खड़ा कर देते हैं। अबु ने कहा- 'टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है। किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed