सिने एक्सपो का सातवां संस्करण यहां मुंबई में आने वाले सोमवार और मंगलवार को होने जा रहा है। बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर यानी कि NESCOमें होने जा रहे इस आयोजन को सिनेमा एक्जीबिटर्स और थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूटर्स का दुनिया का दूसरा और एशिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। एक्सपो के पहले दिन फिल्म निर्माता एटली अपनी कंपनी की फिल्म वरुण धवन अभिनीत 'बेबी जॉन' की एक्सक्लूसिव फुटेज भी यहां दिखाएंगे।
2 of 5
बिग सिने एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक दो दिनों के इस आयोजन में सिनेमा और मनोरंजन क्षेत्र के दायरे को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई अत्याधुनिक तकनीकों के अलावा प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सपो के प्रमुख भागीदारों में गैलालाइट, आईमैक्स, क्यूब सिनेमा, क्रिस्टी और वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और यूनिवर्सल आदि शामिल हैं। इस दौरान IMAX बिग सिने अवार्ड्स 2024 के तहत सिनेमा प्रदर्शनी उद्योग में बेमिसाल उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देने के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएगा, तथा कई अलग-अलग कैटेगरी में लीडर्स एवं इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा।
3 of 5
बिग सिने एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में सिने एक्सपो के निदेशक राघव कहते हैं, "यह आयोजन वाकई बेमिसाल है जो पूरी दुनिया में अपनी तरह का दूसरा सबसे बड़ा कार्यक्रम है, और यह सिनेमा प्रदर्शनी के क्षेत्र की सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों का सम्मेलन है। हम बिल्कुल नए विचारों और इस इंडस्ट्री के सबसे बेहतर समाधानों के आदान-प्रदान के लिए बेहद खास और सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो सिनेमा के भविष्य को आगे बढ़ाएगा।"
4 of 5
बिग सिने एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, फिल्म निर्देशक मणिरत्नम कहते हैं, "हम सभी फिल्म निर्माताओं के लिए टेक्नोलॉजी और प्रदर्शनी के संपर्क में रहना सबसे महत्वपूर्ण पहलू है: इसमें बारीकियों पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाता है और आगे बढ़ने की सच्ची लगन होती है, और मैं मानता हूँ कि प्रदर्शनी बिरादरी बिल्कुल ऐसा ही कर रही है। इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"
5 of 5
बिग सिने एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने कहा, "इस आयोजन ने शुरुआत से ही हमारी इंडस्ट्री के दिग्गजों के बीच नेटवर्किंग और सहयोग के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है। बिग सिने एक्सपो ताकत और इनोवेशन का दूसरा नाम बन चुका है। पीवीआर आईनॉक्स में हमें इस सफर का हिस्सा बनने पर गर्व है और हम साथ मिलकर की गई प्रगति का जश्न मनाते हैं। एक और बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ हमारी इंडस्ट्री की प्रगति और कामयाबी के लिए सच्ची लगन दिखाने वाली इस टीम को बहुत-बहुत बधाई।"