इस साल दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला होने वाला है। दो चर्चित फिल्में आ रही हैं। एक तरफ 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लेकर कार्तिक आ रहे हैं तो रोहित शेट्टी अजय देवगन अभिनती फिल्म 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। दो दिन पहले 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर जारी हुआ था और यह इतना पसंद किया गया है कि रिलीज के 24 घंटे के अंदर इसने रिकॉर्ड बना लिया है। आज बुधवार को 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। लेकिन, इसे देखने के बाद दर्शकों ने सिंघम की तारीफें करनी शुरू कर दी हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham 3: अकेले रूह बाबा की दो मंजुलिकाओं से टक्कर, निगाहें अब सिनेमाघरों के मुकाबले पर
'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक दावा कर रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर बाजी 'सिंघम अगेन' मारेगी। 'भूल भुलैया 3' को 'सिंघम अगेन' पछाड़ देगी। फिल्म के ट्रेलर में ही रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन का रंग फीका पड़ गया है। इस महामुकाबले में बाजी सिंघम (अजय देवगन) के नाम होती दिख रही है। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को जो लोग पसंद नहीं कर रहे थे, 'भूल भुलैया 3' के आगे उन्हें भी यही ज्यादा पसंद आ रहा है।
#BhoolBhulaiyaa3 Trailer is totally CRAP bc ye kya bana diya 💀 #SinghamAgain easily rel degi 🔥💯 pic.twitter.com/Ib2PirlWpY
— DeviL PaSha 🚬 (@iBeingAli_Pasha) October 9, 2024
#BhoolBhulaiyaa3 Trailer is totally CRAP bc ye kya bana diya 💀 #SinghamAgain easily rel degi 🔥💯 pic.twitter.com/Ib2PirlWpY
— DeviL PaSha 🚬 (@iBeingAli_Pasha) October 9, 2024
दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रेस में यूजर्स ने विजेता का ताज अभी से 'सिंघम 3' को पहना दिया है। बता दें कि सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे हैं।