फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अकूत संपत्ति की मालकिन हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, एक फिल्म की फीस जान उड़ जाएंगे होश

Thu, 02 Nov 2023 04:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 Nov 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
These Actress have highest Net worth Monalisa Akshara Singh Amrapali Dubey Rani Chatterjee
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई जल्दी अपने सपनों के करीब पहुंच जाता है तो किसी को अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री भोजपुरी इंडस्ट्री रही है। इस इंडस्ट्री की हसीनाएं खूबसूरती और बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। कमाई में भी ये अभिनेत्रियां किसी से कम नहीं हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं और इनकी नेटवर्थ जान आपके होश उड़ जाएंगे।

These Actress have highest Net worth Monalisa Akshara Singh Amrapali Dubey Rani Chatterjee
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी हॉट अदाओं और बोल्डनेस से सबको अपना दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री मोनालिसा का नाम इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री एक फिल्म के लिए 9 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री की नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ रुपये है।

Sunny Deol: सनी देओल-बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, बोले- लोग गुस्से में करते हैं इस शब्द का इस्तेमाल
 
These Actress have highest Net worth Monalisa Akshara Singh Amrapali Dubey Rani Chatterjee
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से हमेशा कनेक्ट रहती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 8 से 9 लाख रुपये चार्ज करती है। वहीं, अभिनेत्री की नेटवर्थ 20 करोड़  रुपये है।

Shubh-Kangana Ranaut: कंगना के वार पर सिंगर शुभ का पलटवार, बोले- कुछ भी करूं लोग मेरे खिलाफ कुछ ढूंढ ही लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actress have highest Net worth Monalisa Akshara Singh Amrapali Dubey Rani Chatterjee
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आम्रपाली दुबे
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज भी फिल्में कर अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ खूब जमती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री एक फिल्म करने के लिए 6 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात की जाए तो आम्रपाली की नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये हैं।

Dunki Drop 1 Twitter Review: दर्शकों ने 'डंकी ड्रॉप 1' को दिए पूरे नंबर, एक और हजार करोड़ी फिल्म में हुई गिनती
 
विज्ञापन
These Actress have highest Net worth Monalisa Akshara Singh Amrapali Dubey Rani Chatterjee
रानी चटर्जी - फोटो : social media
रानी चटर्जी
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। रानी आए दिन अपने वर्क आउट विडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी एक फिल्म के लिए 6 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, अभिनेत्री की नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed