फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol and Bobby Deol talks about nepotism in bollywood says People tend to use the term out of anger

Sunny Deol: सनी देओल-बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, बोले- लोग गुस्से में करते हैं इस शब्द का इस्तेमाल

Thu, 02 Nov 2023 03:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

सनी देओल और बॉबी देओल ने हाल ही में अपने करियर में आए उतर-चढाव की बात की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे भाई-भतीजावाद पर भी अपनी राय सामने रखी।

विज्ञापन
Sunny Deol and Bobby Deol talks about nepotism in bollywood says People tend to use the term out of anger
bobby and sunny deol

विस्तार

'गदर 2' से धमाल मचाने वाले अभिनेता सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ करण जौहर के शो में शामिल हुए। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' में सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने करियर में आए उतर-चढाव की बात की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे भाई-भतीजावाद पर अपनी राय सामने रखी।

विज्ञापन


सनी देओल ने साझा किए विचार
दरअसल, 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने सनी देओल और बॉबी देओल से नेपोटिज्म पर अपने विचार साझा करने को कहा। सनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे इस निष्कर्ष पर पहुंच गए हैं कि यह सिर्फ बेवकूफी है। उन्होंने कहा कि लोग गुस्से में या कुछ हासिल नहीं कर पाने के कारण इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

Shubh-Kangana Ranaut: कंगना के वार पर सिंगर शुभ का पलटवार, बोले- कुछ भी करूं लोग मेरे खिलाफ कुछ ढूंढ ही लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने दिखाया मार्ग
सनी ने बताया कि उन्होंने और बॉबी देओल ने अपनी प्रतिभा के आधार पर इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने के लिए धर्मेंद्र ने पहल जरूर की, लेकिन माता-पिता के लिए अपने बच्चों के लिए मार्ग दिखाना आम बात है।
Dunki Drop 1 Twitter Review: दर्शकों ने 'डंकी ड्रॉप 1' को दिए पूरे नंबर, एक और हजार करोड़ी फिल्म में हुई गिनती

नेपोटिज्म पर क्या बोले बॉबी
वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल ने कहा कि उनके माता-पिता उद्योग से नहीं थे और उन्होंने अपने प्रयासों से सफलता अर्जित की। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके यहां जन्म लेना नहीं चुना। वे उनके यहां जन्म लेकर धन्य थे। उन्होंने लोगों से उनके करियर को एक उदाहरण के रूप में देखने का आग्रह किया और कहा कि स्टार किड होना सफलता की गारंटी नहीं है।
Juhi Chawla: शाहरुख के जन्मदिन पर नई पहल करने को तैयार जूही चावला, दोस्ती के लिए पेश करेंगी मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed