फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Pooja 2023: इन 10 छठ गीतों में दिखी भक्ति की भोजपुरी धारा, सूरज देवता और छठी मैया का अद्भुत गुणगान

Thu, 16 Nov 2023 12:41 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Chhath Pooja 2023 know about 10 popular Bhojpuri songs wonderful praise of Sun God and Chhathi Maiya
भोजपुरी फिल्मों के 10 लोकप्रिय गीत - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा में विशेष तौर पर सूर्य देव और छठी मां की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। फिल्मों में खास करके, भोजपुरी में छठ पूजा की महत्ता को खूब दिखाया गया है। आम तौर पर छठ के अवसर पर जो फिल्में रिलीज होती हैं, उनमें छठ पूजा के गीत जरूर होते हैं। आइए भोजपुरी की इन 10 फिल्मों के माध्यम से छठ पूजा के महत्व को समझते हैं। 

Chhath Pooja 2023 know about 10 popular Bhojpuri songs wonderful praise of Sun God and Chhathi Maiya
छठ मैया की बरतिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छठ मैया की बरतिया  (चला छठ गीत गावल जाए) 
इन दिनों भोजपुरी फिल्म छठ मैया की बरतिया का  गीत 'चला छठ गीत गावल जाए' को  काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई है। यह गीत अभिनेत्री स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में  स्मृति सिन्हा को छठी मइया की भक्त और माही श्रीवास्तव ने छठ मईया का किरदार निभाया है। कन्हैया एस विश्वकर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्मृति सिन्हा  और माही श्रीवास्तव के अलावा अंशुमन मिश्रा समर्थ चतुर्वेदी, रितु पांडेय, प्रतिभा साहु की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

Chhath Pooja 2023 know about 10 popular Bhojpuri songs wonderful praise of Sun God and Chhathi Maiya
निरहुआ चलल लंदन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निरहुआ चलल लंदन  (पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया व्रत तोहार) 
फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ लंदन से अपनी मां को फोन करते हैं और छठ पूजा के बारे में पूछते हैं। उनकी मां कहती है कि तबियत खराब होने की वजह से इस साल छठ मैया का व्रत नहीं रख पाएंगी। यह बात सुनकर निरहुआ निराश हो जाते हैं। आम्रपाली दुबे को पता चल जाता है कि निरहुआ परेशान क्यों हैं। वह छठ मैया का व्रत रखती है और कहती हैं कि लंदन वाली लड़की से शादी के बाद भी घर में छठ पूजा बंद नहीं होगा। 'पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया व्रत तोहार' के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि मन में अगर श्रद्धा भाव हो तो पूजा कहीं भी की जा सकती है।  कल्पना के गाए इस गीत को मधुकर आनंद ने संगीतबद्ध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Pooja 2023 know about 10 popular Bhojpuri songs wonderful praise of Sun God and Chhathi Maiya
बोल राधा बोल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बोल राधा बोल (कांच ही बांस के बहंगिया )
अभिनेता - गायक खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' में छठ का गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया' में दिखाया गया है कि  छठी मैया के इस पर्व को बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानना चाहिए।  इस गीत को खेसारी लाल यादव, कल्पना और अल्का झा ने गाया है।  प्यारे लाल यादव के लिखे गीत को संगीतकार छोटे बाबा से ऐसा संगीतबद्ध किया है कि इस गीत को सुनकर दर्शक छठी मैया की भक्ति में डूब जाते हैं। इस फिल्म में खेसरी लाल यादव ने एक नास्तिक लड़के की भूमिका निभाई थी, लेकिन जैसे ही उस पर छठी  मैया की कृपा होती है वह आस्तिक बन जाता है। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में छठ पूजा की महिमा का बखान किया गया है। 

विज्ञापन
Chhath Pooja 2023 know about 10 popular Bhojpuri songs wonderful praise of Sun God and Chhathi Maiya
हमारी लक्ष्मी बिटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हमारी लक्ष्मी बिटिया (उगा हो सुरुज देव) 
भोजपुरी फिल्म 'हमारी  लक्ष्मी बिटिया' बाप बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधरित फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी छठी मैया की भक्ति से  अपने बीमार पिता को ठीक करती है। इस फिल्म में छठ गीत 'उगा हो सुरुज देव' फिल्म की नायिका काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गीत को इंदु सोनाली ने गाया है जिसे संगीतबद्ध अमन श्लोक ने किया है। संजीव बोहरपी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गीत प्यारेलाल ने लिखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed