रणवीर सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। चाहे वो AIB Roast हो या टीवी पर आने वाले उनके विज्ञापन। सभी की वजह से वह सुर्खियों में रहे हैं और सभी ने उन्हें किसी ना किसी मुसीबत में डाला है। अब एक और नया विवाद उनके नाम से जुड़ गया है।
अपनी हरकतों की वजह से फिर मुसीबत में पड़े रनवीर सिंह!
कपड़ों के लिए किए गए अपने एक नए विज्ञापन को लेकर रणवीर सिंह को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। उनके नए विज्ञापन के होर्डिंग्स जगह-जगह लगाए गए हैं। एक्टर सिद्धार्थ ने रणवीर सिंह के इस विज्ञापन को औरतों के लिए बेहद अपमानजनक बताया।
अपनी हरकतों की वजह से फिर मुसीबत में पड़े रनवीर सिंह!
उन्होंने ट्विटर पर इस ऐड की तस्वीर के साथ लिखा, 'यह ऐड औरतों के अधिकारों को उनकी जगह से और नीचे ले जाएगा। वे क्या सोच रहे थे? #Fail'
अपनी हरकतों की वजह से फिर मुसीबत में पड़े रनवीर सिंह!
डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी जैक एंड जोन्स के लिए रणवीर ने हाल ही में एक ऐड शूट किया है। DontHoldBack नाम के इस ऐड में रणवीर एक लड़की को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, 'Don't Hold Back. Take Your Work Home.'
अपनी हरकतों की वजह से फिर मुसीबत में पड़े रनवीर सिंह!
रणवीर सिंह ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जैक एंड जोन्स ने जरूर सिद्धार्थ को जवाब देते हुए लिखा है कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी।