जानी-मानी अभिनेत्री तन्वी आजमी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पर्दे पर कई मजबूत किरदार निभाए हैं। उन्होंने पर्दे पर हमेशा अपना सख्त रुख दिखाया है। असल जिंदगी में वह खुद को काफी विद्रोही मानती हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री को खूब प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' में भी अभिनय किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की है।
Tanvi Azmi: दूसरे कौम में शादी करना तन्वी आजमी को पड़ा था भारी, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज हो गया था खिलाफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 16 May 2024 11:26 AM IST
सार
तन्वी आजमी ने बताया कि वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' के सेट पर अनुष्का सेन के साथ उनका खूब झगड़ा होता था। सीरीज में उन्होंने अनुष्का की दादी का किरदार निभाया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वह बचपन से ही विद्रोही रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन