वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। अनुमान था कि फिल्म 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, लेकिन यह उन आंकड़ों से काफी दूर है। ताज्जुब की बात यह है कि यह फिल्म वरुण की ही फ्लॉप फिल्म कलंक के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी पीछे रह गई है। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि 'बेबी जॉन' का कारोबार 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' के साथ तीन-तरफा टकराव से प्रभावित हुआ है।
Baby John Day 1 Box Office Collection: फ्लॉप 'कलंक' से भी आधा रहा 'बेबी जॉन' का कलेक्शन, कीर्ति का डेब्यू खराब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
सार
क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज हुई है। इस फिल्म का सीधा मुकाबला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और मुफासा से है। जानिए वरुण की पिछली 10 फिल्मों के मुकाबले बेबी जॉन की ओपनिंग कैसी रही...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन