शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज हुईं हैं। इनमें 'बाहुबली द एपिक' और 'द ताज स्टोरी' शामिल हैं। सिनेमाघरों में पहले से 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में चल रही थीं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
2 of 6
बाहुबली द एपिक
- फोटो : एक्स
बाहुबली द एपिक
साउथ की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' शुक्रवार को रिलीज हो गई। पहले दिन दर्शकों ने इसे प्यार दिया, पर हैरानी की बात है कि 'बाहुबली द एपिक', हर्षवर्धन राणे की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। जहां 'एक दीवाने की दीवानियत' ने पहले दिन 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहींं 'बाहुबली द एपिक' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इससे पहले 'बाहुबली द एपिक' ने स्पेशल स्क्रीनिंग में 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने अब तक 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
3 of 6
'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
द ताज स्टोरी
परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म ताज महल की कहानी पर आधारित है। इसमें जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ हैं। इसके निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।
4 of 6
थामा
- फोटो : सोशल मीडिया
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। 11वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 111.40 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 6
एक दीवाने की दीवानियत ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपना बजट काफी पहले निकाल लिया था।