फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana New Song Akh Da Taara release on youtube

Ayushmann New Song: टूटे दिल की दास्तान है 'अंख दा तारा', आयुष्मान खुराना का नया गाना जारी

Fri, 05 Apr 2024 12:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके अलावा वह गायिकी का हुनर भी रखते हैं। कई चर्चित गाने गा चुके आयुष्मान एक बार फिर नए गाने के साथ हाजिर हुए हैं।
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana New Song Akh Da Taara release on youtube
आयु्ष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता कई चर्चित गाने गा चुके हैं। एक बार फिर वह अपनी सुरीली आवाज के साथ हाजिर हुए हैं। आयुष्मान का नया गाना 'अंख दा तारा' आज जारी हो गया है। संगीत प्रेमियों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन


पंजाबी गाना लेकर आए अभिनेता
आयुष्मान कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। अब वे अपना एक नया पंजाबी गाना लेकर आए हैं। 'अंख दा तारा' गाने को आज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में टूटे दिल की दास्तान को एक अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। गाने की कोरियोग्राफी बिल्कुल अलग है। इससे पहले आपने कभी आयुष्मान को इस अवतार में नहीं देखा होगा। गाने को गौरव दासगुप्ता ने कंपोज किया है और कुंवर जुनेजा ने इस गाने के बोल लिखे हैं। शरन रावत ने इस गाने को संगीत दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान ने साझा किया पोस्ट
इस गाने की रिलीज की जानकारी आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा, ''मेरी 'अंख दा तारा' आप हो'। फैंस को आयुष्मान का यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगातार सुनने के लिए एक नया गाना मिल गया है'। वहीं एक अन्य यूजर ने इस गाने में आयुष्मान के लुक की जमकर तारीफ की है। फैन ने लिखा, 'मैंने अभी आपका यूट्यूब पर वीडियो देखा। आप इसमें काफी डैशिंग दिख रहे हैं'। फैंस लगातार अभिनेता को इमोजी और लाइक्स भेज रहें हैं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) द्वारा साझा की गई पोस्ट



यह चर्चित गाने गा चुके हैं आयुष्मान 
अभिनय के अलावा आयुष्मान ने संगीत की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। एक्टर ने अपने प्रशंसकों को 'पानी दा रंग', 'नज्म नज्म' और 'सादी गली आजा' जैसे कई उम्दा गाने दिए हैं। कुछ ही दिन पहले आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए देश के प्रमुख म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील साइन की थी। यह इस डील की पहली किस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed