बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है। 'खो गए हम कहां' तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो सोशल मीडिया की चकाचौंध से निकल कर खुद को खोजना चाहते हैं। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते बीती रात मुंबई में फिल्म की एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। फिल्म की सक्सेस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
Kho Gaye Hum Kahan: फिल्म की सक्सेस पार्टी में पहुंचे तीनों सितारे, अनन्या पांडे के लुक ने लूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:40 AM IST
सार
फिल्म 'खो गए हम कहां' की सक्सेस पार्टी में अनन्या पांडे नीले रंग की लाइनिंग वाली स्टाइलिश मिनी ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के हील पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन