फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   An unknown person pays entire bill of Sonu Sood at a restaurant in Dubai Actor shares post

Sonu Sood: रेस्तरां में किसी अजनबी ने किया सोनू सूद के बिल का भुगतान, नेक कार्यों के लिए जताया अभिनेता का आभार

Fri, 23 Feb 2024 02:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Feb 2024 02:01 PM IST
सार

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि वे जब दुबई के एक रेस्तरां में खाना खाने गए तो कोई अजनबी उनके पूरे बिल का भुगतान कर गया। साथ ही एक नोट भी लिखा छोड़ा।

विज्ञापन
An unknown person pays entire bill of Sonu Sood at a restaurant in Dubai Actor shares post
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनू सूद अपने अभिनय के साथ-साथ अपने नेक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वे जरुरतमंद लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते। यही वजह है कि लोग उन्हें 'रियल होरी' और 'मसीहा' जैसे नामों से पुकारते हैं। सबके लिए हमेशा कुछ बेहतर करने वाले सोनू सूद का एक शख्स ने बड़े खूबसूरत अंदाज में शुक्रिया किया है। सोनू सूद जब एक रेस्तरां में डिनर करने गए तो एक अजनबी शख्स ने उनके पूरे बिल का भुगतान कर दिया। इसके साथ एक प्यारा नोट भी एक्टर के लिए छोड़ा।

विज्ञापन

सोनू सूद ने साझा किया पोस्ट
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि वे जब दुबई के एक रेस्तरां में खाना खाने गए तो कोई अजनबी उनके पूरे बिल का भुगतान कर गया। साथ ही एक नोट भी लिखा छोड़ा। इसमें लिखा, 'आप देश के लिए जो भी अच्छे कार्य करते हैं, उसके लिए शुक्रिया'।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sonu Sood (@sonu_sood) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया
इसके साथ सोनू सूद ने लिखा है, 'मुझे नहीं मालूम कि ये किसने किया, लेकिन किसी ने रेस्तरां में हमारे डिनर के पूरे बिल का भुगतान कर दिया है। साथ ही ये प्यारा सा नोट लिखा है। इसने दिल छूल लिया। थैंक्यू बडी। इसके बहुत मायने हैं'।
Shaitaan: माधवन के लुक को देखकर कुछ ऐसी थी पत्नी की प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म ने निजी जिदंगी को किया प्रभावित

विज्ञापन

फैंस बोले- 'आप इसके हकदार हैं'
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'यह वह है, जो आपने अर्जिन किया है, प्यार और सम्मान'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप जो काम कर रहे हैं, उसके लिए आप इसके हकदार हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप मुझे कभी किसी रेस्तरां में मिले, तो मैं भी बिल्कुल यही करूंगा'।
The Crew: 'द क्रू' से सामने आया करीना-तब्बू और कृति का पोस्टर, एयर होस्टेस के लुक में जचीं तीनों हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed