फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan worked in these mythology inspired films before Kalki 2898 AD played Bhishma in Mahabharat

Kalki 2898 AD: पौराणिक कथाओं से प्रेरित इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अमिताभ, अश्वत्थामा से पहले बने थे भीष्म

Thu, 27 Jun 2024 04:28 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 04:28 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' आज रिलीज हो गई है। इसमें अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल किया है। हालांकि, इससे पहले भी वो पौराणिक कथाओं से प्रेरित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan worked in these mythology inspired films before Kalki 2898 AD played Bhishma in Mahabharat
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' आज रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले हुई फिल्म के टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री ने इसका अच्छा खासा माहौल बना दिया था। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब होगी। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी और शोभना समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan worked in these mythology inspired films before Kalki 2898 AD played Bhishma in Mahabharat
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का रोल कर रहे हैं, जो महाभारत का पौराणिक किरदार है। ऐसा नहीं है कि अमिताभ पहली बार किसी पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म में काम कर रहे हैं। वो इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने पौराणिक शॉर्ट फिल्म ‘आरासुरी माँ अम्बे’ में अपनी आवाज दी थी। यह एक 3डी फिल्म है, जिसमें प्रसिद्ध अम्बाजी मंदिर को दिखाया गया है। यह मंदिर गुजरात और राजस्थान की सीमा पर स्थित है और इसमें हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आती हैं। इस फिल्म में टीवी शो 'देवों के देव…महादेव' में अभिनय करने वाले तरुण खन्ना ने भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan worked in these mythology inspired films before Kalki 2898 AD played Bhishma in Mahabharat
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

साल 2013 में रिलीज हुई एनिमेटिड फिल्म 'महाभारत' में अमिताभ बच्चन ने पौराणिक चरित्र भीष्म के लिए अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म का निर्देशन अमन खान ने किया था। इसमें अजय देवगन, विद्या बालन, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी-अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan worked in these mythology inspired films before Kalki 2898 AD played Bhishma in Mahabharat
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji

निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' को भी हिंदू माइथोलॉजी से प्रभावित बताया जाता है। इस फिल्म में शिव नाम के एक ऐसे किरदार की कहानी देखने को मिलती है, जिसके पास आग को काबू करने की शक्ति होती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गुरु अरविंद का किरदार अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed