मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। शो के कंटेस्टेंट्स इस शो में अपने सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश लेकर आते हैं। अब हाल ही में, शो में राजस्थान के सवाई माधोपुर के नरेशी मीना पहुंचीं। अपने सूझ-बूझ से वह एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी भी बनी हैं।
KBC 16: ब्रेन ट्यूमर पीड़िता नरेशी मीना बनेंगी करोड़पति? बनीं एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन