रोमांटिक फिल्म 'कहो ना प्यार है' फिल्म को सुपरस्टार ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। यह फिल्म अपनी रिलीज की 25वीं सालगिरह भी मना रही है। इस खास मौके पर मुंबई में आयोजित फिल्म की स्क्रीनिंग में आज अभिनेत्री अमीषा पटेल भी शामिल हुईं, जिन्होंने ऋतिक के साथ इसी फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमीषा पटेल का स्टाइलिश लुक
फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए अमीषा पटेल अपने परिवार के साथ पहुंचीं। अमीषा उनके भाई अश्मित पटेल, मां आशा पटेल और पिता अमित पटेल के साथ पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने हॉट पैंट के साथ जैकेट पहना था। अमीषा ने पैपराजी के लिए जमकर पोज भी दिए और इस पल को बेहद खास बना दिया।
3 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट पर मस्ती करते थे ऋतिक-अमीषा
अमीषा ने फिल्म की री-रिलीज को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया। इस दौरान अमीषा ने 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग के किस्से को भी याद किया। उन्होंने कहा कि ऋतिक और मैं कोस्टार नहीं, बल्कि दोस्त हैं। तब से लेकर आज तक ऋतिक के फोन में मेरा नंबर हीरोइन के नाम से सेव है। हम दोनों ने बच्चों की तरह फिल्म की शूटिंग की। सेट पर हम बहुत मस्ती करते थे।
4 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दमदार कमबैक पर अमीषा की प्रतिक्रिया
अमीषा ने आगे कहा कि सेट हम दोनों ऑटोग्राफ की प्रेक्टिस करते थे। ऋतिक कहते थे कि अगर मैं फेमस हुआ तो यह ऑटोग्राफ कैसा रहेगा और मैंने भी ऐसे ही पूछती थी। अब हमारी फिल्म री-रिलीज हुई है तो आज भी दर्शकों का वैसा ही प्यार मिल रहा है। अमीषा ने कहा कि मेरा कमबैक भी अच्छा रहा। सनी देओल और मैंने इस उम्र में ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' दी। गदर और कहो ना प्यार है री-रिलीज हुई है, इसकी मुझे बहुत खुशी है।
5 of 5
माता-पिता के साथ अश्मित पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माता-पिता के साथ दिखे अश्मित
इस पल को और खास बनाने के लिए अमीषा पटेल ने वहां मौजूद पैपराजी और लोगों में मिठाई भी बांटी और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, अभिनेता अश्मित पटेल अपने माता-पिता के साथ पोज देते नजर आए। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 'कहो ना प्यार है' 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से ऋतिक और अमीषा पटेल ने रातों-रात लोकप्रियता और स्टारडम हासिल कर लिया।