बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने कार्यक्रम के महत्वपूर्ण क्षणों को कैद करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सभी धूमधाम से जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपल परिवार से आशिर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहा है।
Parineeti Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई में नहीं शामिल हुईं परिणीति, फैंस ने लगाईं तनाव की अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:33 AM IST
सार
इस समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा सहित करीबी परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, चचेरी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नहीं नजर आईं। इसे लेकर फैंस चिंतित हो गए हैं कि परिणीति इस कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन