अभिनेता अल्लू अर्जुन शनिवार को जेल में एक रात बिताने के बाद घर लौटे हैं, जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फिर एक बार माफी मांगी थी। वहीं, अब अल्लू अर्जुन ने उस महिला के बेटे के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है। रविवार को कहा कि वह 4 दिसंबर को पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल हुए लड़के के बारे में बहुत चिंतित हैं।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन का पोस्ट
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं युवा श्रीतेज के बारे में बहुत चिंतित हूं, जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद निरंतर चिकित्सा देखभाल में हैं। चल रही कानूनी कार्यवाही के कारण मुझे इस समय उनसे और उनके परिवार से मिलने नहीं जाने की सलाह दी गई है।' उन्होंने आगे कहा कि वह लड़के की चिकित्सा आवश्यकताओं की जिम्मेदारी ले रहे हैं।
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीड़ित परिवार से जल्द मिलेंगे अभिनेता
अभिनेता ने पोस्ट में कहा, 'मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और जल्द से जल्द उनसे और उनके परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हूं।' 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान रेवती नाम की 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा श्रीतेज घायल हो गया और उसकी हालत गंभीर है।
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
गिरफ्तारी और जमानत
9 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में संध्या थिएटर के मालिक संदीप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार (13 दिसंबर) को अल्लू अर्जुन को भी गिरफ्तार किया गया था और निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी।
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन ने जेल में काटी रात
हालांकि, जमानत आदेश की प्रतियां समय पर अपलोड नहीं की गईं, जिसके कारण अभिनेता को अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद एक रात जेल में बितानी पड़ी। शनिवार की सुबह अभिनेता घर वापस आए, जहां उन्होंने अपने परिवार से मुलाकात की और उनकी मां ने अभिनेता की नजर उतारी। इसके साथ ही कई सितारे अल्लू अर्जुन से मिलने उनके घर भी पहुंचे।