आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आलिया के पास कई मेगा प्रोजेक्ट की फिल्में हैं, जिनमें कुछ इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी। आलिया की आगामी फिल्मों में आपको एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। देर किस बात की आपको भी बताते हैं आलिया की पांच आने वाली बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। एक जासूस के किरदार में आलिया को एक्शन करते देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, आलिया फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाया चुकी हैं।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फैंस सिर्फ और सिर्फ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में 'जिगरा' के सेट से आलिया का एक शानदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। बता दें आलिया की फिल्म 'जिगरा' इस साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के तहत निर्मित किया गया है। इस फिल्म में आलिया के अलावा आदित्य नंदा और वेदांग रैना नजर आएंगे।
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'बैजू बावरा' में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। 'बैजू बावरा' एक रोमांटिक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया जा रहा है। 'बैजू बावरा' एक कलाकार की बदले की कहानी है।
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंशाल्लाह' एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के अपोजिट फिल्म में आलिया भट्ट नजर आएंगी, तो वहीं संजय दत्त भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया और सलमान की जोड़ी साथ नजर आएगी।