Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
akshay kumar starrer sarfira to release on 12th july actor shares film first poster trailer to out on 18 june
{"_id":"666bf648fa292618b10120d8","slug":"akshay-kumar-starrer-sarfira-to-release-on-12th-july-actor-shares-film-first-poster-trailer-to-out-on-18-june-2024-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarfira: 'सरफिरा' बन इस दिन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट के खुलासे के साथ फिल्म का पहला पोस्टर जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sarfira: 'सरफिरा' बन इस दिन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट के खुलासे के साथ फिल्म का पहला पोस्टर जारी
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया है। वहीं, अब उन्होंने दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। अक्षय कुमार ने अब 'सरफिरा' की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।
2 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार जल्द ही 'सरफिरा' में नजर आएंगे, जो साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की रीमेक है। आज फिल्म की रिलीज डेट और पहला पोस्टर शेयर किया गया। यह बायोपिक 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार की पहली झलक देखने को मिली। पोस्टर में अक्षय कुमार आसमान की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
फिल्म की शूटिंग अभी जारी ही है। फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक ऐसे आदमी की कहानी,जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और मेरे लिए, यह एक कहानी है, एक किरदार है, एक फिल्म है, जीवन भर का एक मौका है।' इसके साथ ही अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। फिल्म का ट्रेलर 18 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।
अक्षय कुमार और राधिका मदान के अलावा 'सरफिरा' में परेश रावल और सीमा बिस्वास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगरा इस फिल्म की निर्देशक हैं। अक्षय और सुधा इस फिल्म के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 'इरुधि सुत्रु (तमिल) और 'साला खड़ूस' (हिंदी) का निर्देशन किया है, जिसे तेलुगु में 'गुरु' के नाम से भी बनाया गया था, और 'सोरारई पोटरु' का भी निर्देशन किया है
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
यह फिल्म भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन सिंपलीफ्लाई डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं पर आधारित होंगे। वहीं बात करें अक्षय की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे 'वेलकम टू द जंगल', 'हॉउसफुल', 'स्काई फोर्स' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।