Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
{"_id":"668e30e3943bad23ed035247","slug":"akshay-kumar-film-sarfira-advance-booking-now-open-actor-shares-post-says-its-time-to-witness-a-crazy-dream-2024-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarfira: बड़े परदे पर खिलाड़ी का खेल देखने के लिए कुर्सी का कर लीजिए इंतजाम, 'सरफिरा' की टिकट बुकिंग हुई शुरू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sarfira: बड़े परदे पर खिलाड़ी का खेल देखने के लिए कुर्सी का कर लीजिए इंतजाम, 'सरफिरा' की टिकट बुकिंग हुई शुरू
अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिर उसी एनर्जी के साथ खिलाड़ी बड़े परदे पर आ रहे हैं फिल्म 'सरफिरा' लेकर। रिलीज की तारीख है 12 जुलाई। फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट यह है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने को बेकरार प्रशंसक अपनी सीट का इंतजाम कर सकते हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 'सरफिरा' का ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म के प्रति भी दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आए हैं। कल मंगलवार को रिलीज हुआ फिल्म का 'दे ताली' गाना भी काफी कमाल रहा।
बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' के लिए राह आसान नहीं है। अक्षय कुमार की फिल्म का मुकाबला कमल हासन की 'इंडियन 2' से होने जा रहा है। इसके अलावा पहले से प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई है। 'इंडियन 2' और 'कल्कि 2898 एडी' के बीच 'सरफिरा' को अपने लिए जगह बनानी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की इस परीक्षा में कैसी सफलता हासिल करते हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की शूटिंग, सेट से सामने आईं अभिनेत्री की तस्वीरें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।