फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नुसरत भरूचा: सफल सर्जरी के बाद घर लौटीं एक्ट्रेस, पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी वक्त लगेगा; जानें क्या बोली टीम

Thu, 15 Oct 2026 05:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha: अभिनेत्री नुसरत भरूचा अस्पताल से डिसचार्ज होकर अपने घर आ गई हैं। उनकी टीम ने उनकी सेहत पर अपडेट दी है। आइए जानते हैं अभिनेत्री की टीम ने क्या कहा है?
 

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha discharge from hospital team gives Bollywood actress health update
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा बीते दिनों बाली में हादसे का शिकार हो गईं थीं। उन्हें गंभीर चोट लगी। नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। सर्जरी के बाद अभिनेत्री घर लौट आई हैं। इस बीच उनकी टीम ने जानकारी दी है कि अभिनेत्री की हालत कैसी है।
Trending Videos
Nushrratt Bharuccha discharge from hospital team gives Bollywood actress health update
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम@nushrrattbharuccha
नुसरत की टीम ने क्या कहा?
अभिनेत्री की टीम ने कहा 'दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हमें यह बताते हुए राहत और खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।'
Nushrratt Bharuccha discharge from hospital team gives Bollywood actress health update
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम@nushrrattbharuccha
टीम ने किसे कहा धन्यवाद?
टीम ने आगे कहा 'नुसरत अब आखिरकार अपने घर लौट आई हैं, जहां वह अपनों की देखभाल और स्नेह के बीच अपने ठीक होने की यात्रा शुरू कर रही हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा। वह सकारात्मक हैं और फिलहाल अपनी सेहत में सुधार लाने और दोबारा अपनी ताकत हासिल करने पर ध्यान दे रही हैं। इस मुश्किल समय में नुसरत के प्रति अपार प्यार, चिंता, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।'

इशिता दत्ता: क्या दीपिका के समर्थन में उतरीं 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री? आठ घंटे शिफ्ट वाली मांग पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha discharge from hospital team gives Bollywood actress health update
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां हुआ था हादसा?
बता दें कि नुसरत भरूचा के साथ बाली में हादसा हो गया था। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। पहले उन्हें बाली में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इलाज के लिए उन्हें मुंबई लाया गया। यहां उनकी स्पाइन सर्जरी हुई थी। इस दौरान अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और अस्पताल से तस्वीरें शेयर करती रहीं।
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha discharge from hospital team gives Bollywood actress health update
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।
  • यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे। 
  • फिलहाल, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
  • रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed