अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के दिन अपने फैंस को ईदी देने के लिए आ गई है। रिलीज से पहले से ही फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग में भी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए दर्शकों ने भी काफी रुचि दिखाई थी। अब देखना है कि आज पहले दिन फिल्म को दर्शकों को कितना प्यार मिलता है। बुधवार की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था। आइए जानते हैं कि किन सितारों ने फिल्म स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया था।
2 of 5
रितेश और जेनेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख और जेनेलिया को भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनते देखा गया था। कपल ने कल की शाम को अपनी मौजदूगी से इवेंट काफी रंगीन कर दिया था। इस दौरान दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे। कपल ने स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया को भी जमकर पोज दिए थे।
3 of 5
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बड़े मियां छोटे मियां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान न्यूली वेड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को भी स्पॉट किया गया। जैकी भगनानी के लिए भी यह काफी बड़ा दिना था, उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह भी पति को सपोर्ट करती नजर आईं। लगातार फ्लॉप के बाद अब देखना है कि यह फिल्म जैकी के हक में साबित होती है या फिर एक बार फिर निराश करती है।
4 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बड़े मियां छोटे मियां’ के दौरान रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी नजर आए। एक तरफ टाइगर अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित लग रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ दिशा पाटनी भी टाइगर को सपोर्ट करती नजर आ रही थीं। टाइगर के लिए यह फिल्म काफी अहम है। अब देखना है कि दर्शक फिल्म को कितना प्यार देते हैं।
5 of 5
शिल्पा शेट्टी, विशाल मिश्रा और सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ आनंद और विशाल मिश्रा भी शामिल हुए थे। बता दें कि यह फिल्म 11 अप्रैल को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो गई है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Film Release In April: बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला, पर्दे पर दस्तक देने आ रहीं ये चार बहुप्रतीक्षित फिल्में