अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म 'रेड 2' से चर्चा में हैं, जो एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि एक बार फिर से अभिनेता घरों में छापा मारते दिखेंगे। अजय देवगन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, जिस कारण उनके पास हमेशा फिल्मों की लाइन लगी रही। अभिनेता की कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं, जिसे निर्माताओं द्वारा लगभग तैयार कर लिया गया था। इसके बावजूद उन फिल्मों को आज तक रिलीज नहीं किया गया। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
2 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
गिरवी
साल 1992 में फिल्म निर्माताओं द्वारा अजय देवगन की एक फिल्म का एलान हुआ था, जिसका नाम था 'गिरवी'। फिल्म की शूटिंग भी कुछ दिनों तक चली, लेकिन बाद में इसे किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Karan Singh Tyagi: निर्देशक करण त्यागी ने बताया कहां से आया ‘केसरी 2’ का आइडिया, अक्षय ने सुझाया फिल्म का नाम
3 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अशोका
अजय देवगन की एक फिल्म की घोषणा निर्माताओं द्वारा किया गया, जिसका नाम था 'अशोका'। आपको बताते चलें कि इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था और अभिनेता का लुक भी रिवील हो गया था। बताया जाता है कि फिल्म पूरी बन भी चुकी थी, लेकिन किन्हीं कारणवश इसे आज तक रिलीज नहीं किया गया।
काला पानी
1993 का साल और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'काला पानी' का एलान हुआ। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट द्वारा किया जाना था। कहा जाता है फिल्म को लेकर निर्माताओं और कलाकारों के बीच खूब चर्चा हुई, लेकिन बाद में फिल्म पर कोई काम नहीं हुआ और उसके रिलीज की सारी संभावनाएं खत्म हो गई।
यह खबर भी पढ़ें: Andaz Apna Apna: 'अंदाज अपना अपना' की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी, दूसरे दिन हुई शानदार कमाई
5 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंगर
अजय देवगन अपने करियर में किसी भी फिल्म में आज तक सिंगर के रोल में नजर नहीं आए हैं। निर्देशक सुनील अग्निहोत्री के डायरेक्शन में एक फिल्म की घोषणा हुईं, जिसमें अजय देवगन बतौर गायक नजर आने वाले थे और फिल्म का नाम भी 'सिंगर' रखा गया था। हालांकि, फिल्म में किसी कारण से समस्या आई और वह आज तक पूरी नही सकी।