हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक किया जाता है। कई सरकारी, गैर सरकारी संगठन, सितारे आदि इस दिन लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक करते हैं। इस वर्ष भी कई सितारों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक किया है। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने पर्यावरण बचाने को लेकर लोगों से आग्रह किया है।
World Environment Day 2024: पर्यावरण दिवस पर सितारों ने फैलाई जागरुकता, पर्यावरण सुरक्षा के लिए की अपील
इस वर्ष भी कई सितारों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक किया है। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने पर्यावरण बचाने को लेकर लोगों से आग्रह किया है।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंन कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा वह कई सामाजिक मुद्दो को लेकर भी लोगों को जागरुक करती रहती हैं। आज, पांच जून को भी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पेड़-पौधों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। उनके पीछे काफी हरियाली नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस का एक पोस्टर भी साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ उन्होंन कैप्शन में लिखा, "हरी भरी धरती बनाए रखने के लिए आज से ही काम करना शुरू कर दीजिए। चलिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं"।
शर्मिन ने की 'बिब्बो जान' की तारीफ, बोलीं- वे दूसरों के दर्द को समझती हैं
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के काफी लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्मों के अलावा वह पर्यावरण को लेकर भी काफी सचेत रहते हैं। वह अक्सर अपने निजी जीवन में पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरुक करते रहते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता पर्यावरण की सुरक्षा करने का संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियों में वह पक्षी के साथ खेलते और पेड़ लगाते दिख रहे हैं।
Satyabhama: काजल की फिल्म के लिए रखा जाएगा विशेष प्रीमियर, दर्शक भी ऐसे बन सकते हैं कार्यक्रम का हिस्सा
अजय देवगन
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन भी अक्सर पर्यावरण को लेकर जागरुकता फैलाते रहते हैं। अभिनेता ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके अलावा, जान्हवी कपूर, वरुण ग्रोवर, कुशा कपिला, भूमि पेडनेकर, क्रिकेटर केएल राहुल भी पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने प्रकृति प्रेमी बनने की कसम खाई है। बदलाव छोटा हो या बड़ा मायने नहीं रखता, सोचिए अगर देश का हर एक व्यक्ति ये शपथ ले कि वह प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए के लिए अपनी आदतों में बदलाव लाएगा तो कितना फर्क पड़ेगा"।
रातों-रात शो से बाहर किए गए टीवी के ये सितारे
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा टीवी जगत के नामी अभिनेता हैं। टीवी के अलावा वह कुछ फिल्मों में भी नजर आए हैं। उन्होंने 'कितनी मोहब्बत है' से टीवी पर अभिनय करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आए। वह टीवी के मशहूर शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में भी शामिल हुए थे। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर करण ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक करते हुए कहा कि जितना ध्यान लोग अपने भविष्य पर देते हैं, उतना ही पर्यावरण के भविष्य पर भी दें।
Kubera: धनुष की 51वीं फिल्म 'कुबेर' पर आया बड़ा अपडेट, एक्शन करते दिखेंगे धनुष और नागार्जुन!