फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satyabhama makers have planned Special premiere for Indian 2 actress Kajal Aggarwal upcoming action movie

Satyabhama: काजल की फिल्म के लिए रखा जाएगा विशेष प्रीमियर, दर्शक भी ऐसे बन सकते हैं कार्यक्रम का हिस्सा

Wed, 05 Jun 2024 01:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:51 PM IST
सार

एक लंबे अंतराल के बाद काजल अग्रवाल एक बार फिर से पर्दे पर बतौर अभिनेत्री वापसी करने वाली हैं। वह 'सत्यभामा' में एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के एक विशेष प्रीमियर की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Satyabhama makers have planned Special premiere for Indian 2 actress Kajal Aggarwal upcoming action movie
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने तमिल और तेलुगु के अलावा कुछ हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्म दी हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से वह पर्दे पर नजर नहीं आई थीं, लेकिन मैटरनिटी ब्रेक के बाद वह एक बार फिर से पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन


'सत्यभामा' में पुलिस अधिकारी बनेंगी काजल
अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सत्यभामा' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन सुमन चिक्कला कर रहे हैं। फिल्म सात जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री काफी दमदार किरदार में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्माण शशि किरण थिक्का ने किया है, वह इस फिल्म के सह लेखक भी हैं।
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Trailer: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक भी बन सकते हैं प्रीमियर का हिस्सा
फिल्म के निर्माता इसके प्रमोशन में जोर शोर से जुट गए हैं। उन्होंने आम जनता के लिए एक विशेष प्रीमियर की घोषणा की है। यह विशेष प्रीमियर पांच जून को शाम छह बजे हैदराबाद के प्रसाद मल्टीप्लेक्स में होगा। दर्शक भी इस विशेष प्रीमियर में हिस्सा ले सकते हैं। इस विशेष प्रीमियर टिकट को प्राप्त करने के लिए, दर्शकों को प्ले स्टोर से शी सेफ ऐप डाउनलोड करना होगा। इस टिकट को काउंटर पर दिखा कर दर्शक प्रवेश पा सकते हैं। 
फिर से करना होगा वही रोल, जिसे करने से कतराते हैं अनिल कपूर
'इंडियन 2' में भी आंएगी नजर
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। काजल के फैंस को 'सत्यभामा' से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में नवीन चंद्रा, प्रकाश राज, हर्षवर्धन, रवि वर्मा, अंकित कोय्या, संपदा एन और प्रज्वल यादमा सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की पटकथा शशि किरण टिक्का ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्माण ऑरम आर्ट्स के बैनर तले बॉबी टिक्का, श्रीनिवास राव तक्कलपेल्ली कर रहे हैं। बताते चलें कि काजल 'सत्यभामा' के अलावा कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' में भी नजर आने वाली हैं। 
नए लुक में विक्की हुए स्पॉट, फैंस बोले- कोई गुड न्यूज है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed