इन दिनों क्रिकेट के शौकीन लोगों की चांदी कट रही हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। सभी अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहे हैं। क्रिकेट का बॉलीवुड से भी बड़ा खास नाता है। क्रिकेट पर कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं। अधिकतर फिल्मों में पुरुष कलाकार ही क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं, लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आ चुके हैं, जब महिला कलाकार हाथ में गेंद और बल्ला थामकर क्रिकेट के मैदान में दिखाई दी थी। आइए जानते हैं, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में।
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने 'दिल बोले हड्डिपा' में एक ऐसी पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था, जो पुरुषों की क्रिकेट टीम में शामिल होकर वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा रखती हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, अनुपम खेर, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत ने भी काम किया था। फिल्म का निर्दशन अनुराग सिंह ने किया था। इसे 2009 में रिलीज किया गया था।
3 of 5
सय्यामी खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @saiyami
सय्यामी खेर
सय्यामी खेर भी क्रिकेटर का रोल अदा कर चुकी हैं। उन्होंने 'घूमर' फिल्म में एक ऐसी गेंदबाज की भूमिका निभाई थी, जो एक हादसे में अपना दाया हाथ गवां चुकी होती है और कोच की मदद से एक नया बॉलिंग एक्शन तैयार करती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने उनके कोच का किरदार अदा किया था। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू, मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आई थीं। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर हाल ही में, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी डॉक्टर की भूमिका निभाई थी, जो क्रिकेट की शौकीन होती है। महेंद्र नाम के विफल क्रिकेटर से शादी के बाद वो एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरती है। फिल्म में राजकुमार राव ने भी अभिनय किया था। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।