फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Siddique resigned as the general secretary of Association of Malayalam Movie Artists Due to this Reason

Siddique: अभिनेता सिद्दीकी ने छोड़ा मलयालम सिनेमा एसोसिएशन का पद, एक्ट्रेस ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

Sun, 25 Aug 2024 11:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

सिद्दीकी ने एक अभिनेत्री द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आज रविवार को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Actor Siddique resigned as the general secretary of Association of Malayalam Movie Artists Due to this Reason
अभिनेता सिद्दीकी - फोटो : एक्स

विस्तार

जाने-माने अभिनेता सिद्दीकी ने एक मशहूर अभिनेत्री द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आज रविवार को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अभिनेता ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन के अध्यक्ष मोहनलाल को भेज दिया है।

विज्ञापन


सिद्दीकी ने इस कारण दिया इस्तीफा
अभिनेता सिद्दीकी ने अभिनेता सिद्दीकी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, हां। मैंने संगठन के अध्यक्ष मोहनलाल को अपना आधिकारिक इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप थे। इसलिए मैंने पद पर बने नहीं रहने का फैसला करते हुए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने लगाया ये आरोप
एक अभिनेत्री ने शनिवार, 24 अगस्त को अभिनेता पर आरोप लगाया था कि सिद्दीकी ने उन्हें एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। मगर बाद में उनका यौन शोषण किया था। ये आरोप न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मंथन के मद्देनजर आए। इसमें क्षेत्र में कास्टिंग काउच और यौन शोषण की कई घटनाओं की ओर इशारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवती संपत ने किए बड़े खुलासे
अभिनेत्री रेवती संपत ने आरोप लगाते हुए कहा, "मैं कक्षा 12वीं के दौरान अभिनेता सिद्दीकी के संपर्क में आई थी। वह मुझे एक ऐसे अकाउंट से मैसेज करते थे जो नकली लगता था। वह दो साल से मेरे संपर्क में थे और मुझे बेटी कहते थे। उन्हें पता था कि मुझे एक्टिंग में दिलचस्पी है। वह एक अपराधी हैं और उन्होंने यह सब कुछ प्लान किया होगा। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि सबसे पहले उन्होंने इसे प्रीव्यू देखने के बहाने बुलाया और यौन शोषण किया। 

अभिनेत्री ने कहा, "कमरे में मुझे  बंद कर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी गए थे। इस दौरान मैंने भागने की कोशिश की, किसी को फोन किया लेकिन कुछ भी काम नहीं आया...वह वापस आए और मेरा यौन शोषण किया...उन्होंने मुझे यह बात किसी से न कहने की धमकी भी दी।" अभिनेत्री के अनुसार जब उन्हें मौका मिला तो वह वहां से तुरंग भाग गईं।




रिपोर्ट में इन मामलों का हुआ खुलासा
इस रिपोर्ट में मलयालम सिनेमा जगत में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा किया गया था। दोषियों के खिलाफ इसमें कार्रवाई की मांग की गई थी। सिद्दीकी मलयालम सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वह अब तक करीब 350 फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। अभिनेता ने रोमांटिक हीरो से लेकर खलनायक तक फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं। सिद्दीकी को केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और नंदी स्पेशल जूरी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। एक्टिंग के साथ साथ वह निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी सक्रिय रहे हैं। 

Sooraj Barjatya: हां, ‘मुगल ए आजम’ पर बनी ‘मैंने प्यार किया’, सुमन में उस लड़की की छवि जिसे मैं चाहता था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed