मायानगरी मुंबई में कुछ भी हो सकता है। कल का नामी फिल्म निर्माता किसी दिन आपको किसी लोकल ट्रेन में सफर करता दिख सकता है। हालात साथ न दे रहे हों तो करोड़ों की गाड़ियों में सफर करने वाले यहां ऑटो में भी सफर करते दिख जाते हैं। लेकिन, 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कुछ पल सुकून के तलाशने एक कॉफी शॉप में घुसे लोग शनिवार को वहां अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को काउंटर के पीछे नौकरी करते चौंक गए। सिद्धांत की कोई फिल्म भी अरसे से रिलीज नहीं हुई है, सो लोगों को पहली बार में समझ नहीं आया कि आखिर यहां हो क्या रहा है..चलिए हम आपको बताते हैं।
2 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, आदर्श गौरव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों ने जब सिद्धांत को देखा तो वह कॉफी शॉप का एप्रन पहने और सिर पर कॉफी शॉप की ही टोपी लगाए किसी ग्राहक को आवाज लगा रहे थे। हाथ में उनके एक नया सा दिख रहा ड्रिंक भी था। थोड़ी देर बाद बिना एप्रन के भी सिद्धांत दिखे, इस बार वह कॉफी शॉप में ऑर्डर देने पहुंच रहे लोगों के नाम उनके डिलीवरी कपों पर लिख रहे थे। मामला थोड़ा रहस्यमयी लग रहा था क्योंकि सिद्धांत इस हाल में तो नहीं दिख रहे थे कि उन्हें कॉफी शॉप पर नौकरी करने की नौबत आ गई हो। कुछ लोगों ने तो उनसे पूछ भी लिया कि भई, ये क्या हाल बना रखा है।
Suchitra Krishnamoorthi: शाहरुख खान की हीरोइन का बिगड़ा हाल! चेहरे पर सूजन देख प्रशंसक हैरान
3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी हालांकि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उनका परिवार यहां मुंबई में अच्छे से रह रहा है और सिद्धांत का करियर भी ठीक ठाक ही चल रहा है। टीवी और ओटीटी करने के बाद उन्हें जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में बढ़िया मौका मिला और रणवीर सिंह व आलिया भट्ट के फिल्म के लीड पेयर के रूप में होने के बावजूद लोगों ने उनके किरदार एमसी शेर को खूब पसंद किया। ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्मों ‘गहराइयां’ और ‘खो गए हम कहां’ में भी उनकी अदाकारी पर लोगों की नजरें टिकी रहीं। हालांकि ‘गली बॉय’ के बाद बड़े परदे पर रिलीज उनकी सारी फिल्में फ्लॉप रही।
4 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी (खो गए हम कहां)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी की हाल फिलहाल कोई फिल्म भी नहीं रिलीज होने वाली है लिहाजा सिद्धांत चतुर्वेदी को अंधेरी पश्चिम के इनफिनिटी मॉल स्थित इस कॉफी शॉप में काउंटर के पीछे सेल्समैन की तरह खड़े देखकर लोगों का चौंकना स्वाभाविक भी था। बाद में पता चला है कि ये इस कॉफी शॉप की देश भर में फैली दुकानों में गर्मी के मौसम को देखकर शुरू किए गए न्यू मेन्यू का लॉन्च था और कुछ खास ग्राहकों को इस मेन्यू के ड्रिंक सर्व करने के लिए सिद्धांत को खास तौर से तगड़ा मेहनताना देकर बुलाया गया था। इतने महंगे सेल्समैन से अपने ड्रिंक पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए।
5 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में सिद्धांत चतुर्वेदी अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं, ‘काउंटर के पीछे जाकर अपने चाहने वालों के लिए नए ड्रिंक बनाना मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। इस दुकान पर मैं लगातार आता रहा हूं, अब तो खैर खूब आता ही हूं, जब मैं अभिनेता नहीं बना था, तब की यादें भी इस दौरान मेरे साथ यहां लौट आई हैं। अपने प्रशंसकों से मिलने का मौका मैं वैसे भी कभी नहीं छोड़ता और इस बार तो बात ही कुछ और बन गई।’
Kareena Kapoor: यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं करीना कपूर खान, संगठन के साथ अपनी यात्रा को लेकर की बात