फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Darshan Thoogudeepa has been taken into custody for questioning in connection with a murder case

Darshan Thoogudeepa: मर्डर केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के बाद पवित्रा गौड़ा भी हुईं गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Jun 2024 06:31 PM IST
सार

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को आज एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर अपने सह-कलाकार को अश्लील संदेश भेजे थे। 47 वर्षीय दर्शन को आज सुबह मैसूर में उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया और पुलिस उन्हें बेंगलुरु ले गई। 

विज्ञापन
Actor Darshan Thoogudeepa has been taken into custody for questioning in connection with a murder case
दर्शन थूगुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा पर हत्या का संगीन आरोप लगा है। अभिनेता को आज एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर अपने सह-कलाकार को अश्लील संदेश भेजे थे। 47 वर्षीय दर्शन को आज सुबह मैसूर में उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया और पुलिस उन्हें बेंगलुरु ले गई। बेंगलुरु में पूछताछ के बाद अभिनेता को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल,  रविवार को चित्रदुर्ग जिले के रहने वाले रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स का शव पुलिस को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के पास एक नाले में मिला। स्वामी, एक फार्मेसी कंपनी के लिए काम करते थे, और उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी। कथित तौर पर पवित्रा, दर्शन की बेहद करीबी दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

No Entry 2: इस दिन से शुरू होगी अनीस बज्मी की 'नो एंट्री 2' की शूटिंग, दिलजीत-अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगे वरुण

पवित्रा गौड़ा भी हुईं गिरफ्तार
जानकारी तो यह भी है कि पवित्रा ने रेणुका स्वामी की हरकत की शिकायत दर्शन से की थी। इस पर दर्शन को गुस्सा आया और वह अपने एक दोस्त विनय को लेकर बेंगलुरु पहुंच गए। कथित तौर पर रेणुका को प्रताड़ित करते हुए उनकी जान ले ली गई। रिपोर्ट तो यह भी है कि आठ आरोपियों ने ये दावा किया कि रेणुकास्वामी पर हमले के दौरान दर्शन वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, रेणुका को लकड़ी के लट्ठों से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले में अब पुलिस ने अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Fehujali: असम पुलिस की शॉर्ट डाक्यूमेंट्री अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी, जीता है ये पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed