Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assam Police short documentary Fehujali will be shown at mumbai International Film Festival

Fehujali: असम पुलिस की शॉर्ट डाक्यूमेंट्री अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी, जीता है ये पुरस्कार

Tue, 11 Jun 2024 11:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

Fehujali:  असम पुलिस द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री 'फेहुजाली - द न्यू डॉन' 15 जून से शुरू हो रहे मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। डाक्यूमेंट्री युवाओं को उग्रवाद से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है।

विज्ञापन
Assam Police short documentary Fehujali will be shown at mumbai International Film Festival
Fehujali - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह द्वारा निर्मित शॉर्ट डाक्यूमेंट्री 'फेहुजाली - द न्यू डॉन' को 15 जून से शुरू हो रहे मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म निर्देशक और महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने सोमवार को दी। बता दें कि इस डाक्यूमेंट्री ने मार्च में आयोजित हुए सातवें नई दिल्ली फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ शार्ट डाक्यूमेंट्री का पुरस्कार भी जीता है। 19 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री में युवाओं को उग्रवाद से दूर रहने, अपने लक्ष्य और धार्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन


उग्रवाद से दूर रहने के लिए जागरूक करती है फिल्म
असम पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, ‘हमने देखा है कि कुछ युवा लड़के और लड़कियां विभिन्न हथकंडों का शिकार होकर आतंकवादी संगठनों के शिविरों में शामिल हो जाते हैं। हमने उन लोगों के बीच मोहभंग की सच्ची कहानियों को सार्वजनिक डोमेन में लाने का फैसला किया, जो इस तरह के प्रचार अभियानों का शिकार हुए और आतंकवादी संगठनों में शामिल हो गए।’ 
विज्ञापन

सेट पर दोस्ती, प्यार, डेटिंग और शादी, बड़ी फिल्मी है नागार्जुन-अमाला की प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


चरमपंथियों के जाल में फंसे युवाओं का संघर्ष दिखाती है डाक्यूमेंट्री
निर्देशक ने कहा कि यह डाक्यूमेंट्री राज्य के युवाओं के लिए एक जागृति का काम करती है, जो चरमपंथी गुटों के जाल में फंसे हाशिए के युवाओं के संघर्षों पर प्रकाश डालती है।

धर्म के मार्ग पर चलने का करती है आग्रह
निर्देशक ने आगे कहा कि यह फिल्म युवाओं के मोहभंग से स्पष्टता की ओर के सफर को दिखाती है। महंत ने जोर देकर कहा कि 21 जून को एमआईएफएफ में ‘फेहुजाली’ की स्क्रीनिंग न केवल इसकी सिनेमाई बेहतरी को पहचानती है, बल्कि जागरूकता और बदलाव के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के तौर पर इसकी भूमिका को उजागर करती है। सात दिवसीय मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) शार्ट फिल्मों और एनिमेशन के लिए दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा मंच है।
पांच हफ्तों से पाकिस्तान में पहले नंबर पर बनी हुई है 'हीरामंडी'!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed